फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   road accident

साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर

Thu, 03 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
road accident
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बाजार से दूध बेचकर घर लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन बुजुर्ग को लेकर अयोध्या जिले के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के दखिनगांव पूरे सोन सिंह निवासी रामवरन गुप्ता (60) पुत्र रामप्रसाद बुधवार रात गोविंदपुर बाजार में दुग्ध डेयरी पर दूध बेचकर घर वापस आ रहे थे। वे हलियापुर बेलवाई मार्ग पर गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल रामवरन को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन रामवरन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रामवरन को लेकर परिवारीजन अयोध्या जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed