फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rly slp road

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन मार्ग पांच मीटर चौड़ा बनेगा, 3.27 करोड़ मंजूर

Thu, 15 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
rly slp road
 कूरेभार रेलवे स्टेशन का मार्ग। संवाद
सुल्तानपुर। कूरेभार रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मार्ग को पांच मीटर चौड़ा बनाने के लिए 3.27 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में 2.61 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं। इससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे से रेलवे स्टेशन जाने वाला करीब 1.10 किलोमीटर लंबा मार्ग काफी खराब हो गया है। मौजूदा समय में इसकी चौड़ाई करीब तीन मीटर होने से वाहनों को एक-दूसरे से पास लेने में परेशानी होती है। मार्ग की खराब स्थिति और संकरा होने से यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। शासन की स्वीकृति के बाद अब मार्ग को डेढ़ लेन यानी पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। सड़क का सुदृढ़ीकरण भी कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने से कूरेभार रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान होगा। इसका लाभ आसपास के 25 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अवर अभियंता रामजी गुप्ता ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed