{"_id":"68fd0eba5f0211b6310ba5ac","slug":"rjd-is-a-family-party-amarpal-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143215-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद एक परिवार की पार्टी : अमरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद एक परिवार की पार्टी : अमरपाल
Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांसद अमरपाल का स्वागत करतीं महिलाएं व जिलाध्यक्ष।
सुल्तानपुर। महिला एवं युवा सम्मेलन में हिस्सा लेने शनिवार को पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने बिहार में राजद की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर पार्टी को निशाने पर लिया। कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एक परिवार की पार्टी है। वहां घर के लोग ही सीएम का उम्मीदवार तय करते हैं। इस बार फिर एनडीए चुनाव जीत रहा है।
पार्टी कार्यालय में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद समेत अन्य महिला पदाधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ., आरए वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी, बबिता तिवारी, डॉ. प्रीति प्रकाश, अनीता पांडेय मौजूद रहीं। इसके पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदननारायण सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, सहकारिता के सभापति योगेंद्र प्रताप सिंह, सचिन पांडेय, गौरव मौर्य, अंश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।