फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rights of two pradhan seized, recovery notice to one

अनियमितता पर दो ग्राम प्रधानों के अधिकार सीज

Wed, 25 Dec 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rights of two pradhan seized, recovery notice to one
अमेठी। ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि में अनियमितता बरतना तीन ग्राम प्रधानों को भारी पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने दो ग्राम प्रधान का अधिकार प्रतिबंधित करने के साथ ही एक ग्राम प्रधान को रिकवरी की नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायतों में संचालन के तीन सदस्यीय समिति गठित की है वहां त्रिसदस्यीय कमेटी गठित करने के अलावा एक ग्राम पंचायत में स्थापित स्ट्रीट व सोलर लाइट की जांच परियोजना निदेशक नेडा को दी गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग जिले की तीन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को भारी पड़ा।
विज्ञापन

शिकायत के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने जांच करवाई तो शाहगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत गरथोलिया की ग्राम प्रधान देवमती व संग्रामपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बदलापुर के ग्राम प्रधान कृष्ण मोहन तिवारी की ओर से प्रसाधन व अंत्येष्टि स्थल के लिए आवंटित धनराशि में अनियमितता बरतने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम पंचायत संग्रामपुर में अनियमितता की जांच प्राविधिक परीक्षक अयोध्या मंडल ने की तो 28,809 रुपये की अनियमितता की पुष्टि करते हुए रिकवरी और स्ट्रीट व सोलर लाइट की जांच करवाने की संस्तुति की थी।
पूरे मामले की रिपोर्ट डीपीआरओ ने डीएम को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने गरथोलिया व बदलापुर के ग्राम प्रधान का अधिकार सीज करते हुए ग्राम पंचायत के खाते का संचालन करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की तो संग्रामपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान वंदना सिंह को 9,603 रुपये की रिकवरी नोटिस जारी की है।

डीएम ने संग्रामपुर ग्राम पंचायत में स्ट्रीट व सोलर लाइट के कार्यों की जांच परियोजना निदेशक नेडा को सौंपते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। डीएम की ओर तीन ग्राम प्रधानों पर की गई कार्रवाई सार्वजनिक होने के बाद ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed