{"_id":"6920b5917f913e96c1026366","slug":"revenge-of-fathers-rivalry-with-son-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144873-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेटे से लिया बाप की रंजिश का बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेटे से लिया बाप की रंजिश का बदला
Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किराना व्यापारी राकेश कुमार का हत्यारोपी उनका मोबाइल अपने साथ ले गया। उसी मोबाइल से आरोपी ने पहले घर वालों को धमकाया, बाद में पुलिस को भी धमकी दी।
शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो से पुलिस भी सकते में है। ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि राकेश के पिता ने उसे मां की गाली दी थी। उसी का बदला लेने के लिए उसने राकेश की हत्या कर दी। हालांकि , पुलिस इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रही है।
शुक्रवार को वायरल हुए कॉल रिकॉर्डिंग के ऑडियो में एक व्यक्ति दूसरे से बात करता सुनाई दे रहा है। यह कॉल रिकॉर्डिंग बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। ऑडियो में आरोपी बोल रहा है कि तीन-चार दिन पहले वह कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में राम केवल की दुकान पर सिगरेट लेने गया था। उसकी रामकेवल से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
रामकेवल ने उसे गाली दी थी। उसी समय उसने रामकेवल की हत्या करने का फैसला किया। बुधवार रात रामकेवल की हत्या करने की नीयत से कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार पहुंचा। उसने दुकान के सामने सो रहे राकेश पर लाठी से हमला कर दिया। दुकान के पास खड़ी राकेश की साइकिल भी ले ली। साइकिल को उसने नदी में फेंक दिया है।
राकेश की जेब में रखे 1100 रुपये उसने ले लिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने राशन की बोरियां जान-बूझकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दी है। वह आगे भी बदला लेने की बात कही। ऑडियो के बीच में बात करने वाला व्यक्ति दूसरे युवक को धमका रहा है। कोतवाली कादीपुर के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग के वायरल ऑडियो के बारे उन्हें जानकारी नहीं है।
फिलहाल, हत्यारोपी घटनास्थल के करीब गांव का रहने वाला है। वह नशेड़ी है। उसके बारे में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। मृतक का मोबाइल उसी के पास है। उसकी लोकेशन के बारे में पुलिस पता लगा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।