फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Retired teachers will teach in aided schools

Sultanpur News: एडेड विद्यालयों में पढ़ाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

Wed, 02 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers will teach in aided schools
सुल्तानपुर। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पदों पर अब सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता रखे जाएंगे। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। ताकि तदर्थ शिक्षकों का वेतन न मिलने से बाधित शिक्षण कार्य को पटरी पर लाया जा सके।
विज्ञापन



जिले में 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 300 तदर्थ शिक्षक नियुक्त थे। तदर्थ शिक्षकों का वेतन लगभग साल भर से बाधित है। इस कारण कई शिक्षक विद्यालय भी नहीं आ रहे हैं। इससे इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शासन ने रिक्त सहायक अध्यापकों और प्रवक्ता के पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षण कार्य में रुचि रखने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। सेवानिवृत्त ऐसे शिक्षक, जो 70 वर्ष की आयु पूर्ण न किए हों, उन्हें निर्धारित मानदेय पर वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त किया जाएगा। ताकि बच्चों की पढ़ाई लिखाई बाधित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिक्तियों के सापेक्ष होगी तैनाती
सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से रिक्तियों की सूची मांगी गई है। संख्या मिलने के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा। यह व्यवस्था स्थायी शिक्षकों के आने पर स्वत: खत्म हो जाएगी।

-रविशंकर, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed