{"_id":"64e64c6c0096fdc1dc0dabdd","slug":"restrictions-on-the-rights-of-the-school-manager-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1981-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यालय प्रबंधक के अधिकारों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यालय प्रबंधक के अधिकारों पर लगी रोक
Wed, 23 Aug 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गड़बड़ी के आरोप में फंसे कुड़वार ब्लॉक के बहलोलपुर गांव स्थित शंकर सुवन लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक के अधिकारों को सीज कर किसी भी तरह का निर्णय लेने पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी के निर्देश पर हुई। साथ ही कुड़वार के खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का प्राधिकृत नियंत्रक बना दिया गया है।
मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक ने बीती 11 जुलाई को कुड़वार ब्लॉक के बहलोलपुर गांव में स्थित शंकर सुवन लघु माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में स्कूल नामांकित 139 के सापेक्ष 72 बच्चें भी मिले थे। बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। साथ ही कार्यालय कक्ष में प्रबंधक की ओर से ताला लगा मिला था।
स्कूल के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एडी बेसिक से शिकायत की थी कि स्कूल का फर्नीचर भी प्रबंधक ने कार्यालय कक्ष में बंद कर रखा है। साथ ही कर्मियों को भी दो माह से वेतन तक नहीं दिया गया है। अभिभावक राजेश तिवारी ने बताया था प्रबंधक की ओर से बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए न भेजने का दबाव भी बनाया जाता है। इस पर प्रबंधक को नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा गया था। जवाब से संतुष्ट न होने पर ही एडी बेसिक ने प्रबंधक के अधिकारों पर रोक लगाने की कार्रवाई की है।