फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Restaurant operator causes commotion on highway

Sultanpur News: रेस्टोरेंट संचालक ने हाईवे पर किया हंगामा

Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Restaurant operator causes commotion on highway
गुप्तारगंज कस्बे में युवक के प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर लगी भीड़ व खड़े वाहन।
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित गुप्तारगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद से नाराज एक रेस्टोरेंट संचालक ने हंगामा किया। हाथ में ईंट लेकर हाईवे से गुुजरने वाले लोगों पर हमले की कोशिश की। मुख्य मार्ग पर बेंच रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस उसे कूरेभार थाने ले गई, जहां उसका शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन


गुप्तारगंज निवासी जमुना मोदनवाल का घर के बाहर रेस्टोरेंट हैं। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे जमुना ने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अपने रेस्टोरेंट के सामने बेंच रखकर रास्ता रोक दिया। आक्रोशित जमुना ने अभद्रता शुरू की तो लोग रुक गए। इसी बीच एडीएम अयोध्या सिटी की जीप भी जाम में फंस गई। स्थानीय लोगों ने हंगामे की जानकारी कूरेभार पुलिस को दी।
विज्ञापन


कूरेभार पुलिस गुप्तारगंज कस्बे में पहुंची। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर कूरेभार थाने ले गई। करीब 9.30 बजे जाम खुल सका। कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि जमुना के परिवार में बंटवारे का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हाईवे पर प्रदर्शन करने पर उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। कुछ लोग उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed