फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Response from 53 officers summoned for negligence

लापरवाही पर 53 अफसरों से जवाब तलब

Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Response from 53 officers summoned for negligence
अमेठी। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही जिले के 53 अफसरों को भारी पड़ी। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आनेे के बाद डीएम ने सभी को नोटिस दी है। नोटिस में तीन दिन में लंबित शिकायतें गुणवत्ता के आधार पर निस्तारित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जन-शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचना जिले के 53 अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अरुण कुमार ने पोर्टल पर आवेदित व संदर्भित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो जिले के 53 अफसरों के स्तर पर 241 शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने डीपीआरओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, एक्सईएन विद्युत खंड प्रथम, एक्सईएन जल निगम, एक्सईएन सिंचाई, उप निदेशक कृषि, जिला क्रीड़ा अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, एडीओ पंचायत व थाना प्रभारियों को नोटिस जारी की है।

नोटिस में उनके स्तर पर लंबित सभी शिकायतों को समय सीमा में गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारित करते हुए जवाब देने को कहा गया है। डीएम ने भविष्य में शिकायतों के निस्तारण में डिफॉल्टर होने तथा समय सीमा में शिकायतें निस्तारित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed