फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Reservation center server failed for four hours

चार घंटे फेल रहा आरक्षण केंद्र का सर्वर

Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Reservation center server failed for four hours
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र का सर्वर बुधवार सुबह नौ बजे अचानक फेल हो गया। इसके बाद आईटी सेक्शन से जुड़े कर्मचारियों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद करीब एक बजे समस्या दूर की जा सकी। इसके बाद आरक्षण सेवा बहाल हुई। चार घंटे सर्वर फेल होने से रिजर्वेशन कराने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे आरक्षण केंद्र का सर्वर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे फेल हो गया। इस वजह से रिजर्वेशन कराने के लिए कतार में लगे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों ने बताया कि आरक्षण केंद्र पर कर्मचारियों की कमी से दो काउंटर संचालित किया जा रहा है। इसमें लगे मॉडम काफी पुराने हैं। दो एसी आरक्षण केंद्र में लगाए गये हैं जो अक्सर ही खराब रहते हैं।
विज्ञापन

वातानुकूलन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित न होने की वजह से मॉडम अक्सर हीट होकर काम करना बंद कर देते हैं। यही दिक्कत बुधवार को भी हुई। मॉडम बंद होने के बाद आईटी सेक्शन से जुड़े कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। करीब एक बजे दिन में सर्वर की समस्या दूर की जा सकी। लगातार चार घंटे तक सर्वर फेल रहने से रिजर्वेशन कराने के लिए खड़े लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शेर मोहम्मद ने बताया कि सोमवार से शनिवार के बीच आरक्षण केंद्र का संचालन सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जाता है। सिर्फ रविवार के दिन सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक काउंटर संचालित होता है। उन्होंने बताया कि पुराने उपकरण अक्सर ही ठीक से काम नहीं करते। इस वजह से आरक्षण केंद्र का काम प्रभावित हो रहा है। समस्या में सुधार के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed