{"_id":"68b350e28f1196ca280a509a","slug":"relief-to-farmers-from-rain-problems-increased-due-to-waterlogging-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-139821-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से बढ़ी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से बढ़ी आफत
Sun, 31 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास सड़क पर हुआ जलभराव।
सुल्तानपुर। शनिवार सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। उधर, शहर में सड़क किनारे जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार सुबह छह से आठ बजे तक बारिश हुई। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। किसान प्रताप नारायण, अरविंद पांडेय, कमलेश मौर्य, राम अछैवर, हरि प्रसाद, शिव बहादुर, सुधाकर मिश्र आदि का कहना है कि बारिश से धान, गन्ना, चरी व अन्य फसलों में हरियाली आ गई है। उधर, बारिश से मेडिकल कॉलेज, जेल मोड़, अमहट सब्जी मंडी मोड़ व कई जगहों पर सड़क की पटरियों पर पानी भर गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 6.4 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी का अनुमान है।