{"_id":"60f305a48ebc3e6d2b6eccec","slug":"relief-from-hot-due-to-rainfall-sultanpur-news-lko5873786135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मिली उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मिली उमस भरी गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को मौसम के बदले मिजाज से दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। दिन भर बादलों ने डेरा डाले रखा, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। तेज बारिश होने का अन्नदाता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
मौसम का मिजाज शनिवार को एकाएक बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह के समय से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर के समय बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है।
दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। धान की रोपाई में जुटे अन्नदाता तेज बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया क िशनिवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 85-65 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 3.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।