{"_id":"68fd0bde1112b762c40e64e0","slug":"relationship-broken-a-day-before-marriage-due-to-demand-of-dowry-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-143230-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दहेज की मांग से शादी के एक दिन पहले टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दहेज की मांग से शादी के एक दिन पहले टूटा रिश्ता
Sat, 25 Oct 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के एक गांव की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी बहन की शादी का रिश्ता दूल्हा पक्ष ने दहेज की कमी बताकर तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर गोसाईगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वादिनी के मुताबिक उनकी बहन की शादी मो. इमरान खान निवासी बहादुरपुर, कोतवाली नगर के साथ रविवार को तय की गई थी। मंगनी की रस्म भी की गई। आरोप है कि इमरान के पिता मो. वसीम खान व उनकी पत्नी ने कहा कि मंगनी में हमने जितना खर्च किया, उसका आधा भी आपने नहीं दिया। उसी के बाद से दहेज के लिए प्रतिदिन कुछ न कुछ मांग की जा रही है। शादी में देने के लिए बाइक खरीद ली गई है तो उसकी जगह चार पहिया वाहन व पांच लाख रुपये नकद देने की मांग की जा रही है। वादिनी ने मांग के अनुरूप दहेज देने से मना किया तो आरोपी मो. वसीम खान व उनकी पत्नी ने कह दिया कि हम शादी नहीं करेंगे। बरात भी नहीं लाएंगे। आरोप के मुताबिक वादिनी ने अपनी बहन की मंगनी में लाखों रुपये का सामान सोने की अंगूठी, चैन, कैश व कपड़े दिया है। उसे उन लोगों ने हड़प लिया है।
रविवार को बरात आनी थी, सभी तैयारियां भी हो गई थीं, लेकिन दुल्हा पक्ष ने इन्कार कर दिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।