फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Reducing crimes against women is a priority: ADG

महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को कम करना प्राथमिकता: एडीजी जोन

Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Reducing crimes against women is a priority: ADG
सुल्तानपुर। बच्चियों व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को कम करना पुलिस की प्राथमिकता है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 32 हजार लोग प्रतिवर्ष दुर्घटना में दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें जागरूक करना जरूरी है। ये बातें एडीजी जोन लखनऊ सत्यनारायण साबत ने सोमवार को कहीं। वे एसपी ऑफिस में मीडिया से मुखातिब थे।
पुलिस की प्राथमिकता बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों को जागरूक करने की है। यदि लोग नहीं मानेंगे तो कार्रवाई होगी। कार्रवाई के बजाय यदि कोई यातायात नियमों का पालन करे तो पुलिस कर्मियों को भी खुशी होगी।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध की सूचनाएं मिलती हैं। इसके लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड के साथ ही पुलिस को भी सतर्क रहना होगा। हर हाल में दहेज हत्या जैसे अन्य मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ न्यायालय में पुख्ता सुबूत देना होगा। एडीजी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रामलीला अथवा रावण दहन के कार्यक्रम रेल की पटरियों से दूर होने चाहिए। इससे किसी भी दुर्घटना से बचा जा सकता है।
एडीजी ने कहा कि पिछले वर्ष पंजाब में रावण दहन के दौरान कई लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आम लोगों के साथ ही पुलिस को भी चौकन्ना रहना होगा।
एडीजी ने बताया कि अमेठी जिले में रविवार को 26 लाख रुपये की लूट हुई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए बैंक कर्मियों, ज्वैलर्स के साथ ही आम व्यापारियों को भी जागरूक करने की दिशा में पुलिस काम करेगी।

उन्होंने कहा कि देखा जाता है कि छोटी सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बनती है। इस मौके पर एसपी हिमांशु कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी ग्रामीण शिवराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed