फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Record of planting 3.5 million saplings made in Amethi

अमेठी में बनाया गया 35 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड

Fri, 09 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Record of planting 3.5 million saplings made in Amethi
गौरीगंज। शासन के निर्देश पर पर्यावरण संतुलन बनाने रखने व जिले को हरा-भरा बनाने के लिए शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर जिले में एक दिन में 35 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नारा अढ़नपुर गांव में गांधी उपवन की स्थापना भी की गई। शासन की ओर से नामित नोडल अफसर ने विशुनदासपुर स्थित निमार्णाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में अफसरों के साथ पौधरोपण करने के साथ ही कार्यक्रम की निगरानी भी की।
विज्ञापन

चुनावी मोड पर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम की निगरानी व सफलता के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट पूरे दिन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सूचनाएं जिला प्रशासन को देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन और जिले को हरा-भरा बनाने के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर समारोह पूर्वक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के तहत शासन की ओर जिले के निर्धारित स्थलों पर एक दिन में 35 लाख पौधे रोपे गए। जिले के विभिन्न स्थानों के साथ सभी ग्राम पंचायतों में चुनावी मोड पर पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विशुनदासपुर स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने डीएम प्रशांत शर्मा के साथ अन्य अफसरों के साथ पौधरोपित कर की।
पौध रोपण के बाद नोडल अधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए पूरे दिन पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा। इस दौरान सभी विभागों की ओर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार चिह्नित स्थानों पर तो सभी ग्राम पंचायतों में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पौधे रोपित किए गए।
दोपहर बाद नोडल अधिकारी ने मुसाफिरखाना तहसील के नारा अढनपुर गांव में गांधी उपवन के लिए चिह्नित भूमि पर महात्मा गांधी की अभिरुचि वाले आम, बरगद, नीम, बबूल, साल, महुआ, कल्पवृक्ष व सहजन के 5500 पौधे रोपित किए।
चुनावी मोड पर आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम की निगरानी के लिए नामित अफसरों ने पूरे दिन लक्ष्य के अनुरूप पौधे रोपित कर सूचना जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी।

प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए रोजगार सेवकों को वन अभिभावक नामित किया गया है।
वहीं, विभाग की ओर रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए विभागाध्यक्षों को ट्री गार्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सीडीओ प्रभुनाथ, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक रश्मि सिंह व एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार समेत सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed