फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ravan's ego will be crushed today

आज चूर-चूर होगा रावण का अहंकार

Mon, 07 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ravan's ego will be crushed today
सुल्तानपुर। जिले भर में मंगलवार अन्याय के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाएगा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विजयदशमी पर्व की तैयारियां सोमवार देर शाम तक पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि 179 स्थानों पर रावण दहन की अनुमति ली गई है। वहीं रामलीला मंचन की तैयारी में भी स्थानीय के साथ ही बाहर से आने वाले कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान व कुछ ग्रामीण इलाकों में शारदीय नवरात्र से ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में रावण के पुतला दहन के साथ ही सात दिवसीय रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा व विजयदशमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला, पुलिस व पालिका प्रशासन ने सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। जिले भर में होने वाले रावण दहन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती गई है।
जिले भर में मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर 179 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर में विजय दशमी का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होता है।
रामलीला मैदान से श्रीराम, लक्ष्मण व रावण की सेना की झांकी निकाली जाएगी। पूरे शहर में कलाकार जुलूस के साथ भ्रमण करेंगे। शहर में भ्रमण करने के बाद कुड़वार नाका ओवरब्रिज के बीचोबीच रखे गए रावण के पुतले को जलाएंगे।

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में रावण दहन के बाद शहर का दुर्गापूजा महोत्सव शुरू हो जाएगा। यहां गांव-गिरांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंगलवार को दशहरा के दिन से ही जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed