{"_id":"64c169823e9378a178044944","slug":"rape-with-a-teenager-who-went-to-the-farm-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-945-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खेत गई किशोरी के साथ दुष्कर्म
Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
चांदा। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम खेत गई किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के समय किशोरी बेहोश हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची व परिजनों को रोते हुए आप बीती सुनाई। उसके पिता की तहरीर पर चांदा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी के घर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह ईशीपुर गांव के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी श्याम यादव के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।