फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rape convict gets 10 years rigorous imprisonment

Sultanpur News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास

Thu, 18 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rape convict gets 10 years rigorous imprisonment
सुल्तानपुर। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक दिन पूर्व दोषी ठहराए गए सद्दाम अली के खिलाफ स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी है।
विज्ञापन

करौंदीकला थाने के एक गांव की रहने वाली पीड़िता किशोरी की मां ने 30 जुलाई 2022 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक, स्थानीय थाने का रहने वाला आरोपी सद्दाम अली उनकी पुत्री (15) को अगवाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत में चली। अदालत ने मंगलवार को आरोपी सद्दाम को मामले में दोषी ठहराया। बुधवार को अदालत ने सद्दाम को सजा सुनाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed