फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rape case will be filed against SO and two constables

Sultanpur News: एसओ व दो सिपाहियाें पर दर्ज होगा दुष्कर्म का मुकदमा

Wed, 08 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rape case will be filed against SO and two constables
सुल्तानपुर। करौंदीकलां एसओ व दो सिपाहियों के खिलाफ सीजेएम सपना त्रिपाठी ने दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सीजेएम ने यह आदेश पीड़ित महिला की अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन



करौंदीकलां थाने के एक गांव की महिला ने एसओ अकरम खान और सिपाही रणजीत सिंह व बलराम के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। महिला का कहना है कि उसे 30 जून 2022 को थाने बुलाया गया था। आरोप है कि महिला की पिटाई कर उसे लॉकअप में बंद कर दिया गया था और रात करीब 12 बजे थाने की बत्ती बंद कर उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन



दूसरे दिन पुलिस ने पीड़िता का शांतिभंग का उल्लंघन करने के आरोप में चालान कर दिया था। पीड़िता ने केस दर्ज कराने के लिए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। सीजेएम सपना त्रिपाठी ने पीड़िता की अर्जी मंजूर कर पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed