फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rani Sati Dadi decorated

राणी सती दादी का किया शृंगार

Sun, 13 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

राणी सती दादी के भादों महोत्सव के अवसर पर रविवार को दूसरे व अंतिम दिन शहर के सीताकुंड घाट पर स्थित राणी सती दादी मंदिर में स्थापित मूर्ति का महिलाओं ने शृंगार किया गया। देर शाम आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर दादी के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


झुंझनू की सिरमौर मां राणी सती दादी का भादों महोत्सव रविवार की देर शाम समापन हो गया। सुबह के समय आयोजित मंगल आरती के बाद दोपहर बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने दादी के गुणगान गाए। शाम के समय राणी सती का महिलाओं ने शृंगार कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं की तरफ से सीताकुंड घाट पर लगाए गए स्टॉल में भक्तों ने चाट का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


देर शाम राणी सती की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव संपन्न कराने में चंद्रप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद, रवि गिरि, श्याम सुंदर, प्रदीप समेत तमाम लोगों ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed