{"_id":"659afa5a8db5fa87fc09ae24","slug":"rams-vangaman-path-is-being-decorated-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7896-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सज रहा राम वनगमन पथ, पग-पग होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सज रहा राम वनगमन पथ, पग-पग होगा स्वागत
Mon, 08 Jan 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रामलला 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजेंगे तो पूरे देश से रामभक्त अयोध्या पहुंचेंगे। चित्रकूट से अयोध्या आने वाली चरण पादुका यात्रा भी यहीं से होकर अयोध्या जाएगी। इसके स्वागत के लिए कुशनगरी सज-संवर रही है। रामभक्तों के स्वागत और सुविधा के लिए पग-पग पर इंतजाम हो रहे हैं। राम वनगमन पथ व अन्य मार्गों पर 46 पेट्रोल पंपों, 20 ढाबों और 33 गांवों में रामभक्तों के विश्राम से लेकर उनके जलपान तक के इंतजाम हो रहे हैं। प्रतापगढ़ और अयोध्या की सीमाओं पर दो गांवों में विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक राम वनगमन पथ को पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ की सीमा से लेकर अयोध्या की सीमा तक हाईवे, अमहट से लेकर अयोध्या रोड तक शहर के भीतर से गुजरने वाले हाईवे और वाराणसी रूट से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सड़कों के डिवाइडर और व्यू-कटर दुरुस्त कराने से लेकर पेंटिंग तक का काम करवा रहे हैं। इन मार्गों पर पड़ने वाले 46 पेट्रोल पंपों पर विशेष लाइटिंग और साफ-सफाई हो रही है।
विज्ञापन
14 से 22 जनवरी के बीच यहां साफ-सुथरे टायलेट के अलावा शुद्ध पेयजल आदि का भी इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा प्रशासन के निर्देश पर रास्ते में पड़ने वाले 20 ढाबों पर भी बैठने, टायलेट और शुद्ध पेयजल के इंतजाम किए जा रहे हैं। रास्ते में पड़ने वाले 33 गांवों को प्रधानों के माध्यम से साफ-सुथरा किया जा रहा है, इन गांवों में भी साज-सज्जा आदि की तैयारी है।
प्रशासन के सहयोग में रामभक्तों के लिए सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन भी जुड़े हैं। संगठन इन सभी स्थलों पर रामभक्तों के लिए जलपान और अल्प भोजन आदि का भी इंतजाम रखेंगे। कई जगह रामभक्तों पर पुष्प बरसाए जाने की भी तैयारी है। रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों में भी विशेष साज-सज्जा व संकीर्तन की तैयारी हो रही है।