फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ram vangaman path being decorated

Sultanpur News: सजाया-संवारा जा रहा राम वन गमन पथ

Tue, 09 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ram vangaman path being decorated
सुल्तानपुर। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर के राम वनगमन मार्ग को सजाने-संवारने व अतिक्रमण मुक्त करने का काम सोमवार को भी जारी रहा। शासन के निर्देश पर शहर को गंदगी, अतिक्रमण व जाम से मुक्त किया जा रहा है। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डिवाइडरों की रंगाई पुताई की जा रही है।
विज्ञापन



चित्रकूट से राम नगरी अयोध्या जाने वाली चरण पादुका यात्रा भी यहीं से होकर जाएगी। यात्रा के स्वागत के लिए कुश नगरी को सजाया-संवारा जा रहा है। आवागमन में यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई व अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जेल मोड़ से गोलाघाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान से सड़क के किनारे ठेला लगाने वालों में अफरा-तफरी मची रही। ठेला दुकानदारों ने अपने सामान के साथ गलियों की शरण ली। दुकानों व घरों के सामने बने चबूतरों को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के आक्रामक रुख से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। ईओ, नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि जेल मोड़ से बस स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed