फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain plays truant again; people reel under oppressive humidity

Sultanpur News: बारिश ने फिर दिया दगा, उमस से बेहाल हुए लोग

Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rain plays truant again; people reel under oppressive humidity
शहर में बस स्टेशन के पास दोपहर तेज धूप में आवाजाही करते लोग। संवाद
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को धूप तेज होने से उमस और गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि पिछले तीन-चार दिनों के दौरान बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था लेकिन अधिकांश स्थानों पर अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी। बारिश नहीं होने से रजबाहों में पानी का स्तर भी घटने लगा है। धान की रोपाई कर चुके किसान फसल बचाने के लिए पंपिंग सेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं, जबकि जिन किसानों की रोपाई बाकी है, वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान भगवत प्रसाद तिवारी, दयाराम यादव, संतोष, अभयराज, गजराज, रामनायक वर्मा का कहना है कि यदि जल्द पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहा। किसानों का कहना है कि अब समय पर होने वाली अच्छी बारिश ही खरीफ फसलों के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed