{"_id":"31f05c99c595660d0884382a7d60b820","slug":"rain-play-havoc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर।
विज्ञापन
जिले में दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। एक ओर जहां शहर के नाले उफनाने
लगे हैं वहीं गोमती के जल स्तर में वृद्धि हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण
क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान हैं। बारिश के दौरान कई जगहों पर कच्चे
मकान गिर गए हैं जबकि जयसिंहपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से एक महिला की
मौत हो गई। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई
है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। दो दिन के दौरान हुई बारिश से
धान की रोपाई में तेजी आ गई है।
मानसून सक्रिय होने से शनिवार को दिन भर झमाझम बारिश हुई थी। शनिवार की रात में बारिश नहीं रुकने से जमीन तर-बतर हो गई है। रविवार को दोपहर के समय भी शहर समेत विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हुई। दो दिन से हो रही बरसात से गोमती नदी का जलस्तर बढने लगा है। हालांकि नदी का जल अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। बरसात ने जिले की विद्युत आपूर्ति को बेपटरी कर दिया है। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है।