फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain brought respite from heat

झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sun, 27 Aug 2017 09:57 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 27 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rain brought respite from heat
बारिश ने दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला

मौसम के बदले मिजाज से शनिवार सुबह और शाम के समय झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। पखवारे भर बाद तेज बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन



जिले में करीब पखवारे भर से बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई थी। कई इलाकों में किसानों की धान की फसल सूखने लगी थी। शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया और भोर से ही बारिश शुरू हो गई। करीब 10 बजे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर के समय मौसम साफ होने से धूप निकल आई। करीब दो घंटे तक रही तेज धूप से लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शाम के समय मौसम का मिजाज फिर बदला और आसमान में काली घटा छाने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। घंटे भर तक तेज बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई। बारिश से धान समेत सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी आसमान में बादल रहने व बारिश का अनुमान है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed