{"_id":"6a6b946963d61793bf0ddb62","slug":"rain-brings-relief-waterlogging-and-humidity-add-to-the-woes-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161707-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश ने दी राहत, जलभराव और उमस ने बढ़ाई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश ने दी राहत, जलभराव और उमस ने बढ़ाई आफत
Thu, 30 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के खैराबाद मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। स्रोत-ग्रामीण
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह करीब आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ से 10 बजे तक जिले में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर के दरियापुर, खैराबाद, पंचरास्ता, डिहवा सहित कई इलाकों में जलभराव हो गय।।सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी का दौर चला। फिर मौसम साफ होने से धूप निकल आई और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
बदलते मौसम का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कभी तेज धूप, कभी बारिश और फिर उमस के कारण खेतों में काम प्रभावित हो रहा है। धान की रोपाई, निराई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। किसान शिवराम तिवारी, अनुराग मिश्र, रामकेवल मौर्य और सुखलाल यादव ने बताया कि सावन के पहले दिन बारिश होने से धान सहित सभी फसलों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही, हल्की से मध्यम बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।