{"_id":"691b64d270c7fa880909c685","slug":"railway-workers-took-out-a-procession-and-raised-slogans-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-144642-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलकर्मियों ने जुलूस निकाल कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलकर्मियों ने जुलूस निकाल कर की नारेबाजी
Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रनिंग भत्ता नहीं बढ़ने से नाराज रेल कर्मियों ने सोमवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले एकत्रित होकर जुलूस निकाल कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने की समाप्ति से पूर्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी प्रबंधन को प्रेषित किया।
लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर केंद्रीय यूनियन के आह्वान पर सोमवार को एनआरएमयू के बैनर तले लोको रनिंग लॉबी व अन्य स्टाॅफ ने विरोध दिवस मनाया। इस दौरान जुलूस निकालकर रेलवे कर्मचारियों ने रनिंग भत्ता बढ़ाने की मांग की। जुलूस में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की गई। संघ भवन से निकला जुलूस रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से होते हुए लोको लॉबी के समक्ष विरोध सभा में तब्दील हो गया।
एनआरएमयू के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, मंत्री आसिम सज्जाद, केपी यादव, रविंद्र यादव, गार्ड यशवंत सिंह व अन्य रेलवे कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं के निदान के लिए एक स्वर में आवाज उठाई। इस मौके पर संदीप यादव, केदार सिंह, अस्मिता बानो, केशव गुप्ता समेत कई रेल कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)