{"_id":"16d4c0924fac75a6309d867d93eb4c06","slug":"railway-crossing-closed-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक बंद होने पर प्रदर्शन, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक बंद होने पर प्रदर्शन, जाम
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के करौंदिया मोहल्ले में स्थित रेलवे के गेट संख्या 75 बी को बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर आए। रेलवे फाटक से आवागमन की मांग पर अड़े लोगों ने फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात अवरुद्घ हो गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला।
विज्ञापन
सोमवार को करौंदिया मोहल्ले में स्थित रेलवे के गेट संख्या 75 बी पर रेलवे विभाग की ओर से रास्ता बंद करने के लिए जेसीबी लगवाई गई थी। यह जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। करौंदिया समेत आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर लोगों ने जेसीबी से चल रही खुदाई के काम को बंद करवा दिया। इसके बाद लोगों ने करौंदिया फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस रास्ते से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
गेट के बंद हो जाने से उन्हें काफी घूमकर आना-जाना पड़ेगा। जाम लगने से दो घंटे तक कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाइक सवार तक जाम में फंसे रहे। राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रतिभान वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वीपी सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया-बुझाया तब कहीं जाकर जाम खुल सका।