फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   railway bridge of tanda-banda highway broken again

फिर टूटा टांडा-बांदा हाईवे के रेलवे क्रॉसिंग का ओवरब्रिज

Fri, 30 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
railway bridge of tanda-banda highway  broken again
27.28. सुल्तानपुर में लोहरामऊ के पास हो रहा मरम्मत कार्य। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर के समीप टांडा-बांदा नेशनल हाईवे पर सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवर ब्रिज एनएचएआई को हैंडओवर होने के पहले ही फिर बीच में टूट गया। इसके पहले भी ब्रिज तीन बार टूट चुका है। सूचना पर एनएचएआई की नोटिस पर फर्म ने यातायात व्यवस्था वन-वे करते हुए ब्रिज का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

टांडा-बांदा नेशनल हाईवे के रायबरेली-टांडा खंड पर शहर के नजदीक सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज एनएचएआई को हैंडओवर होने के पहले फिर टूट गया। तीन दिन पहले बीच में दो जगह ब्रिज दो जगह गाटर के पास टूट गया और कुछ जगहों पर परत उखड़ गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही कार्यदायी फर्म सकते में आ गई। फर्म की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराया जाता इसके पहले ही एनएचएआई को भी गड़बड़ी की जानकारी मिल गई। जानकारी मिलने पर एनएचएआई रायबरेली-अंबेडकर नगर खंड के परियोजना निदेशक ने फर्म को नोटिस जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी ने मरम्मत कार्य कराने के साथ ही फर्म के कार्य के प्रति नाराजगी जताई है। नोटिस पर फर्म ने दो दिन से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। टूटे हुए ब्रिज की मरम्मत कराने के लिए आवागमन वन-वे कर दिया गया है। इसके पहले भी ब्रिज दो बार टूट चुका है। हैंडओवर होने के पहले ही ब्रिज तीन बार टूटने व सड़क कई जगह उखड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है।

कंपनी को जारी की गई नोटिस
एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि ब्रिज बीच में टूटने व परत उखड़ने की जानकारी मिलने पर फर्म को नोटिस जारी की गई है। फर्म को ब्रिज दुुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। अभी मार्ग को हैंडओवर नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed