{"_id":"d8ed6da7cf4338a785a5e47060447649","slug":"rahul-on-amethi-visit-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर राहुल आज अमेठी में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर राहुल आज अमेठी में
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय दौरे में अमेठी सांसद किसान चौपालों में हिस्सा लेंगे और दो कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर शोक संवेदना भी जताएंगे। दौरे के दूसरे दिन राहुल एक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अमेठी पहुंचेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पूर्वाह्न 10 बजे लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे सीधे सरैया मोड़ शुकुल बाजार पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा। इसके बाद राहुल गांधी शोक संवेदना जताने दोपहर 1 बजे सत्थिन स्थित कांग्रेस नेता मो. मन्नान खां के घर जाएंगे।
विज्ञापन
यहां से रानीगंज, हलियापुर होते हुए दोपहर बाद पौने तीन बजे तिरहुंत पहुंचकर किसान चौपाल को संबोधित करेंगे। देर शाम राहुल विश्राम के लिए मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। दौरे के दूसरे दिन सुबह गेस्ट हाउस में जनता से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ग्वाल चौराहा होते हुए कांग्रेस नेता पवन दुबे के घर शोक संवेदना जताने 12:55 बजे कल्यानपुर गांव पहुंचेंगे। कल्यानपुर के बाद सांसद दहियावां, अयोध्यानगर, आलमपुर होते हुए दो बजे छीड़ा स्थित आचार्य विनोवा भावे महाविद्यालय पहुंचेेंगे। यहां सांसद आचार्य विनोवा भावे की मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन