फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gandhi should apologize for his offensive remarks

Sultanpur News: अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगें राहुल गांधी

Mon, 01 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi should apologize for his offensive remarks
43. कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन।
सुल्तानपुर। प्रदेश संगठन के निर्देश पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव के संयुक्त मंच से पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। इस पर राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने सोमवार शाम तिकोनिया पार्क से प्रदर्शन शुरू किया। हाथों में कांग्रेस शर्म करो लिखी दफ्ती व प्ले कार्ड लेकर महिलाएं कलेक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचीं। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की पहचान है। बिहार में संयुक्त मंच से प्रधानमंत्री की गुजर चुकीं मां पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, लेकिन ऐसे व्यक्ति पर कांग्रेस चुप है। इससे लोगों में रोष है। राजनीति में इससे पहले इतनी गिरावट नहीं देखी गई। प्रदर्शन करने वालों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, प्रीति प्रकाश, सुमन सिंह, कुसुम दूबे, रीना जायसवाल समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed