फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Raghvendra elected Bar asso. president

राघवेंद्र अध्यक्ष, योगेंद्र बने सचिव

Wed, 29 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव में भारी गहमा-गहमी के बीच बुधवार को हुई मतगणना में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 58 वोटों से जीत हासिल की। पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने 55 मतों से जीत दर्ज कर सचिव के पद पर कब्जा जमाया। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी प्रत्याशी विजयी हुए। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने दीवानी न्यायालय परिसर में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव में 1383 वोटरों में से 1286 वकीलों ने मतदान किया था। बुधवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ भवन में मतगणना शुरू हुई। मतगणना को लेकर कोर्ट परिसर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रहा। दोपहर आते-आते एक-एक पदों के परिणाम आने लगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर पिछले चुनाव में रनर रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 423 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार उपाध्याय को 58 वोटों से हराया। उपविजेता को 365 वोट मिले।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर रहे पूर्व सचिव संदीप सिंह को 191 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में दीप प्रकाश श्रीवास्तव को 119, भवानी प्रसाद तिवारी को 68, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी को 35, अंजुम जाफरी को 32, हरिशंकर तिवारी को 31 व शिवकुमार मिश्र को 17 वोटों से संतोष करना पड़ा। बार एसोसिएशन सचिव के पद पर पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने 55 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 321 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपविजेता रामअछैवर तिवारी को 266 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के अन्य उम्मीदवारों बद्री प्रसाद पांडेय को 199, राघवेंद्र प्रताप सिंह को 153, सुरेंद्र प्रकाश मिश्र बहुगुणा को 52, इंद्र कुमार शुक्ल को 51, सुधीर श्रीवास्तव को 43, अमरनाथ पांडेय को 41, अरुण शुक्ल को 34, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव को 31, देवेंद्र प्रताप सिंह को 23, शिशिर सिंह को 20, राजेंद्र प्रसाद पांडेय को 16, राधारमण को 12 और अशोक शर्मा को 11 वोट मिले। पूर्व ऑडीटर सदाशिव तिवारी 491 वोट पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उपविजेता संतराम वर्मा व राधाकमल को 387-387 वोट मिले हैं। राकेश सिंह मध्यम उपाध्यक्ष के पद पर 486 मत पाकर विजयी हुए हैं जबकि अनिरुद्घ सिंह को 432 व राजेंद्र मिश्र को 353 वोट हासिल हुए हैं। 752 वोट पाकर माता प्रसाद दुबे ट्रेजरार के पद पर चुने गए हैं। उपविजेता दिनेशचंद्र गौड़ को 493 वोट मिले हैं। सह सचिव खुर्शीद क्लब के पद पर दिलीप मिश्र ने 60 मतों से जीत हासिल की है। उन्हें 521, संजय शर्मा को 461, राकेश सिंह को 183 व राजकुमार गौड़ को 93 वोट प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed