फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pulse polio dosage kit found in bushes

झाड़ियों में मिली पल्स पोलिया खुराक की किट

Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio dosage kit found in bushes
सुल्तानपुर । हलियापुर क्षेत्र के उस्कामऊ गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार की देर शाम पोलियो की दवा से भरी चार किट झाड़ियों में पाई गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद सीएचसी प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के उस्कामऊ गांव में पल्स पोलियो अभियान के तहत 15 सितंबर से 20 सितंबर तक पोलियो की खुराक पीने से छूटे छोटे बच्चों को घर-घर दवा पिलाने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम उस्कामऊ गांव के रोड के किनारे झाड़ियों में पल्स पोलियो के चार डिब्बे दवा से भरे हुए पाए गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। दवा से भरा डिब्बा पाए जाने से क्षेत्र व विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जयसिंह व ग्रामीणों ने बताया कि एक गाड़ी आती है और एक-एक डिब्बे फेंक कर चली जाती है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश प्रजापति ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed