{"_id":"6255c40ac29a4c3289541686","slug":"protest-sultanpur-news-lko6258576164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एसएफआई के सदस्य।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ‘सेना भर्ती शुरू करो, सेना में संविदा भर्ती नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाते हुए मंगलवार को छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसफआई कार्यकर्ताओं का हुुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
एसएफआई के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की सूचना के मुताबिक भारतीय सेना में दो साल से नई भर्तियां नहीं हुई हैं। भर्तियां नहीं होने से सेना में जवानों की कमी हुई है। साथ ही देश की सेवा करने और एक स्थिर कॅरिअर बनाने के लिए भारतीय सेना में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के सपनों पर भी पानी फिर गया है। भर्तियों के इंतजार में कई सारे अभ्यर्थियों की आयु सीमा समाप्त हो चुकी है। हाल ही में सेना भर्ती के लिए जारी किए गए नए नियमों से अभ्यर्थियों को निराशा हुई है।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ज्ञापन के जरिए यह मांग करता है कि केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सेना भर्ती रैलियां बिना किसी देरी के होनी चाहिए और प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। राज्य संयुक्त सचिव राजीव तिवारी ने कहा कि स्थायी भर्तियां शुरू की जाएं। इस मौके पर विकास यादव, सतीश मिश्र, शिवम कुमार, शिवम सोनी, विकास यादव, सुनील धुरिया, तुषार वर्मा, शिवम मौर्य, अंकित वर्मा, विनीत मिश्र, राशिद समेत कई लोग मौजूद रहे।