फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

उदय प्रताप पर दर्ज मुकदमे से भड़की जनसत्ता दल

Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने एवं उन्हें नजरबंद रखने के विरोध में जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

कुंडा विधायक व जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह पर धार्मिक आयोजन करने के विरोध में मुकदमा दर्ज करने व नजरबंद किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता बिफर पड़े।
विज्ञापन

गुरुवार को तिकोनिया पार्क में जिलाध्यक्ष विजय सरोज, मंडल प्रभारी जितेंद्र विजय सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंडल प्रभारी जितेंद्र विजय सिंह ने कहा कि 87 वर्षीय वयोवृद्ध उदय प्रताप सिंह पर नजरबंद करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है जो प्रशासन की नाकामी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अशोक सिंह विसेन ने कहा कि भदरी के राजा उदय प्रताप सिंह पर्यावरण, स्वच्छता, धार्मिक आयोजन एवं सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। भाजपा सरकार ने उन पर कार्रवाई करके ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।

जामों के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव योगेश नारायण सिंह, शशी सिंह, मो. आसिफ, रंजीत यादव, अभिनव सिंह व बलवंत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed