{"_id":"5a0337b84f1c1bd7538bc146","slug":"protest-against-demonitization","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस
Amarujala Bureau
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में बुधवार को जिले के कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया। यूथ कांग्रेस ने शहर के तिकोनिया पार्क में एक हजार व 500 के पुराने नोटों की माला चढ़ाकर प्रतीकात्मक श्रद्घांजलि दी और जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेसियों ने सभा करके नोटबंदी को इतिहास का काला दिन बताया।
विज्ञापन
बुधवार को यूथ कांग्रेस को ओर से तिकोनिया पार्क में एक हजार रुपये की नोट पर माला चढ़ाकर प्रतीकात्मक श्रद्घांजलि दी और नोटबंदी के विरोध में दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुब्रत सिंह सनी, जिला उपाध्यक्ष तेजबहादुर पाठक, महासचिव राहुल त्रिपाठी, रीतेश सिंह रजवाड़ा, शेरू पांडेय, मानस तिवारी, शिवम तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने नोटबंदी का विरोध करते हुए काला दिवस मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केके मिश्रा, उपाध्यक्ष मो.जमा खां, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, प्रदेश सचिव वरुण मिश्र, मीडिया प्रभारी शकील अंसारी, आवेश अहमद, हौसिला भीम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन