फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   property of 65.10 lakh of gansters will be seized

पुलिस ने जब्त की गैंगस्टरों की 65.10 लाख रुपये की संपत्ति

Fri, 19 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
property of 65.10 lakh of gansters will be seized
सुल्तानपुर। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की हत्या में नामजद किए गए चार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने चार गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित की गई 65 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त संपत्ति में चार ट्रक, एक एसयूवी, एक जीप व दो बाइक शामिल है। पुलिस की कार्रवाई से अपराध में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।
कुड़वार क्षेत्र के मनियापुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि मैनुद्दीन को 17 जून 2020 को इकबाल उर्फ बालू पुत्र जाकिर हुसैन उर्फ जक्कू आदि ने गोली मार दी थी। हमले में मैनुद्दीन की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई नूरुद्दीन घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मैनुद्दीन के पिता मोहम्मद रमजान निवासी ग्राम महराजगंज मजरे शादीपुर थाना कुड़वार की तहरीर पर इकबाल उर्फ बालू, खुर्शीद आलम, गुलाम असकरी और जाकिर हुसैन उर्फ जक्कू निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की थी। शुक्रवार को एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कुड़वार पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध चार अभियुक्तों की अपराध से अर्जित की गई 65 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।

जब्त संपत्ति में आरोपियों के 56 लाख रुपये के चार ट्रक, आठ लाख 75 हजार रुपये कीमत के दो चार पहिया वाहन और 35 हजार रुपये कीमत की दो बाइक शामिल है। उन्होंने बताया कि 17 जून 2020 को वर्चस्व को लेकर इकबाल उर्फ बालू समेत अन्य आरोपियों ने मनियापुर में ग्राम प्रधान महराजगंज के प्रधान प्रतिनिधि/पति मैनुद्दीन व उसके भाई नूरूद्दीन को गोली मार दी थी, जिसमें मैनुद्दीन की मौत हो गई थी। इकबाल उर्फ बालू के विरूद्ध 15 दिसंबर 2020 को रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed