फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   production unit will be stablish in amethi

अमेठी में स्थापित होगी उद्यान विभाग की उत्पादन यूनिट

Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
production unit will be stablish in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी के मुंशीगंज मार्ग पर स्थित राजकीय शाक भाजी बिक्री केंद्र के पास जल्द ही उद्यान विभाग की उत्पादन यूनिट स्थापित होगी। निदेशक का पत्र मिलने के बाद विभाग ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत महमूदपुर में निशुल्क एक हेक्टेयर भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया है। भूमि आवंटन के बाद विभाग फल, फूल व अलंकृत पौधों की नर्सरी तैयार कर किसानों को मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

बागवानी के साथ शोभादार पौधे तैयार करने की कोशिश में जुटा उद्यान विभाग जल्द ही जिले में पौध नर्सरी उत्पादन यूनिट की स्थापना करेगा। विभागीय प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलने व निदेशक का पत्र मिलने के बाद उद्यान विभाग ने अमेठी के मुंशीमार्ग स्थित शाक भाजी विक्रय केंद्र के पास उत्पादन यूनिट स्थापित करने की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी ने जिला प्रशासन से अमेठी तहसील मुख्यालय से सटी महमूदपुर ग्राम पंचायत में विक्रय केंद्र के पास निशुल्क एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर विभाग के पक्ष में आवंटित करने का अनुरोध किया है। भूमि आवंटन के बाद विभाग फल-फूल, बागवानी व अलंकृत पौधों की नर्सरी तैयार किसानों व जन सामान्य को मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की नर्सरी मेें तैयार पौधों की गुणवत्ता प्रमाणित होने से जहां किसानों को बागवानी तैयार करने में सहूलियत होगी वहीं विभाग की आय में बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं अब तक पौधे लेने के लिए विभाग व जनसामान्य को गैर जनपद की दौड़ लगानी पड़ती है।
भूमि नहीं होने से हो रही परेशानी : डीएचओ
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने बताया कि विभाग के पास भूमि नहीं होने से अलंकृत व शोभादार पौधों की नर्सरी तैयार नहीं हो पा रही है। ऐेसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग को आवंटित पौधरोपण लक्ष्य पूरा करने में परेशानी होती है।

जल्द आवंटित होगी भूमि : एडीएम
अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने उद्यान विभाग की ओर से भूमि आवंटन के संबंध में पत्र मिलने की पुष्टि की है। एडीएम ने बताया कि एसडीएम अमेठी को भूमि चिह्नित कर विभाग के पक्ष में दर्ज करते हुए अवगत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed