फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Procession of idols of gods riding on chariots

Sultanpur News: रथ पर सवार देव प्रतिमाओं की निकाली शोभायात्रा

Mon, 19 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 19 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Procession of idols of gods riding on chariots
शहर के सीताकुंड ​स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर से निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर में देव प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व रविवार को गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। देर शाम मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह चित्रगुप्त धाम मंदिर में एकादश मुखी हनुमानजी, श्रीराम दरबार, दुर्गा माता, शिव परिवार, बारह ज्योतिर्लिंग, शिवलिंग और नंदी महाराज की पूजा-आरती की गई। इसके बाद रथ को सजाकर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सजाए गए रथ पर सवार किया गया।
विज्ञापन

दूसरी बेला में शाम चार बजे के करीब गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा चित्रगुप्त धाम से निकलकर पर्यावरण पार्क, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चौराहा, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, हनुमानगढ़ी, चौक घंटाघर, अस्पताल, बस अड्डा होते हुए वापस धाम पर पहुंची। यात्रा में आगे-आगे हनुमानजी चल रहे थे। शहर में जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से शोभा यात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ पर सवार देव प्रतिमाओं की शहरवासियों ने पूजन कर आरती उतारी। शोभा यात्रा में भक्ति धुनों ने नाचते-गाते श्रद्धालुओं का जोश दोगुना हो गया था। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। देर शाम विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा की स्थापना की गई। चित्रगुप्त धाम मंदिर के मीडिया प्रभारी दिनकर श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे धाम परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed