फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Problems increased due to lack of water in Trilokpur Minor

Sultanpur News: त्रिलोकपुर माइनर में पानी न आने से बढ़ी परेशानी

Mon, 25 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to lack of water in Trilokpur Minor
धम्मौर (सुल्तानपुर)। शारदा सहायक खंड-49 की ओर से संचालित त्रिलोकपुर माइनर में पानी न आने से किसान परेशान हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से माइनर में पानी छोड़वाने की मांग की है।क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से जुड़ी त्रिलोकपुर माइनर से आधा दर्जन गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। किसान वंश बहादुर सिंह, राधेश्याम सिंह, रामदेव यादव व शिवचरन का कहना है कि शारदा सहायक नहर में कई दिन से पानी आ रहा है लेकिन त्रिलोकपुर माइनर में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन



जनापुर, तिवारी का पुरवा, त्रिलोकपुर, उघरपुर व पलिया गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचाई के लिए नहर ही एकमात्र सहारा है। इस समय किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता है। ज्यादातर खेत माइनर के किनारे हैं, उन खेतों की सिंचाई के लिए दूसरा साधन नहीं है।
विज्ञापन



किसानों ने सिंचाई विभाग से शारदा सहायक नहर की शाखाओं में पानी छुड़वाने की मांग की है। इस संबंध में सिंचाई खंड-49 के अधिशासी अभियंता बाबूलाल ने बताया कि एक सप्ताह में पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed