फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Problem increased for four wheelers due to majusha river's bridge

मंजूषा नदी पुल कंडम घोषित, चार पहिया वाहन चालकों को दिक्कत

Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Problem increased for four wheelers due to majusha river's bridge
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे में मंजूषा (मझुई) नदी पर स्थित करीब 400 वर्ष पुराने सेतु को लोक निर्माण विभाग ने कंडम घोषित कर दिया है। सेेतु को कंडम घोषित करने के बाद नए के निर्माण की संस्तुति की गई। सेतु पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। रोक से कई जनपदों तक चार पहिया वाहनों से सीधा संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले कस्बे मेें स्थित मंजूषा नदी के सेतु की दीवार ढह गई थी। इसमें सेतु की सड़क का भी कुछ हिस्सा गिर गया था। आनन-फानन में आवागमन प्रतिबंधित करते हुए सेतु की मरम्मत कराई गई। इसके बाद भी सेतु चार पहिया वाहनों के आवागमन लायक नहीं हो सका।
विज्ञापन

तकनीकी जांच के बाद लोक निर्माण विभाग अंबेडकरनगर ने सेतु को कंडम घोषित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक करीब 400 वर्ष पुराने सेतु के निर्माण में लगी पुरानी सामग्री इन दिनों का बाजार में मौजूद नहीं है। इसकी वजह से सेतु की मरम्मत किया जाना संभव नहीं है। पीडब्ल्यूडी ने सेतु को कंडम घोषित करते हुए चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों पर रोक लगने से कई जनपदों का सीधा संपर्क टूट गया है। इसमें अंबेडकरनगर, बस्ती, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज जनपद प्रमुख हैं। नए निर्माण तक चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। दोनों जनपदों के आसपास के लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। अब वाहनों को करीब 25 किमी घूमकर दूसरे जनपद में जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता शंकरलाल ने बताया कि नए सेतु के निर्माण की संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed