फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   priyanka gandhi sent letter to family of congress former mla

कांग्रेस नेता के परिजनों को प्रियंका गांधी ने भेजा संदेश पत्र

Sat, 20 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi sent letter to family of congress  former mla
सुल्तानपुर। पूर्व सांसद स्व. राम सिंह के भाई व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे कुंवर सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने परिजनों को पत्र लिखकर शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य कांग्रेसियों ने कुंवर सिंह के पयागीपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र सौरभ सिंह मन्नू को प्रियंका गांधी की ओर से भेजा गया शोक संदेश पत्र दिया।
विज्ञापन

इसमें प्रियंका गांधी ने कहा है कि कुंवर सिंह के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सराहनीय काम किया है। उनके जाने से हमने एक कुशल मार्गदर्शक खो दिया है। इस मौके पर पूर्व सांसद के पुत्र योगेश सिंह, मिंटू सिंह, तन्नू सिंह, प्रदीप दुबे, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed