{"_id":"679fb40bc39b6d67b509e37f","slug":"private-security-personnel-dies-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126626-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में निजी सुरक्षा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में निजी सुरक्षा कर्मी की मौत
Sun, 02 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लंभुआ सीएचसी में जमा भीड़।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर रविवार देरशाम हुए सड़क हादसे में लखनऊ के निजी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राणानगर (बूधापुर) में रविवार को एक मांगलिक आयोजन था। आयोजन में लखनऊ की एक सुरक्षा एजेंसी से सुरक्षा कर्मी बुलाए गए थे।
रविवार रात करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन ने फोरलेन पर मौजूद सुरक्षा कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने घायल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान लखनऊ के लवकुश के रूप में हुई है। कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया कि मृतक के बारे में एजेंसी के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद