फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   private ambulanve can take 300 rs upto 10kms

10 किमी तक अब 300 रुपया भाड़ा ले सकेगी साधारण एंबुलेंस

Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
private ambulanve can take 300 rs upto 10kms
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों को ले जाने वाली साधारण एंबुलेंस अब 10 किमी. तक 300 रुपया भाड़ा ले सकेगी। दो दिन पहले जारी रेट पर लोगों की आपत्तियों के बाद डीएम ने प्राइवेट एंबुलेेंस के किराए का संशोधित रेट जारी कर दिया है। रेट जारी करते हुए एंबुलेंस चालकों व मालिकों को अनुपालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों को ले जाने के लिए मनमानी किराया वसूली की शिकायतों पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दो दिन पहले किराए का निर्धारण करते हुए रेट जारी कर दिया था। जारी रेट पर लोगों की आपत्ति के बाद जिलाधिकारी ने दोबारा संशोधित रेट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक 10 किमी तक साधारण एंबुलेंस (बिना ऑक्सीजन वाली) सिर्फ 300 रुपया किराया ले सकेगी। किमी बढ़ने पर 50 रुपया अतिरिक्त चार्ज लिया जा सकेगा। ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस 10 किमी तक 500 रुपया व किमी बढ़ने पर 50 रुपया अतिरिक्त प्रति किमी किराया ले सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस का 10 किमी तक एक हजार रुपया व किमी बढ़ने पर 100 रुपया प्रति किमी अतिरिक्त भाड़ा लिया जा सकेगा। डीएम ने संशाधित रेट जारी करते हुए प्राइवेट एंबुलेेंस चालकों व मालिकों को इसके अनुपालन का निर्देश दिया है। कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सांसद ने भी की थी आपत्ति
दो दिन पहले प्राइवेट एंबुलेंस का डीएम की ओर से जारी रेट पर सांसद मेनका गांधी ने भी आपत्ति जताई थी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद ने डीएम से बात करके जारी रेट को अधिक बताते हुए संशोधित करने की अपेक्षा की थी। बताया कि सांसद की आपत्ति के बाद डीएम ने रेट संशोधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed