{"_id":"643848c7e6912f5fb401564e","slug":"prisoners-health-deteriorated-in-jail-death-sultanpur-news-c-13-1-182696-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, मौत
Thu, 13 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांच वर्ष से दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। कारागार प्रशासन ने बंदी के घर वालों को सूचना दे दी है।
हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर गांव निवासी हरिराम (70) पांच वर्ष पहले दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक सांस लेने की तकलीफ होने पर बंदी रक्षकों ने उन्हें कारागार अस्पताल में भर्ती कराया।
कारागार अस्पताल में हरिराम की तबीयत और खराब हो गई तो उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि बंदी के परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।