फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   principals meeting with dios

नकल होने पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक

Fri, 27 Dec 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
principals meeting with dios
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित जीजीआईसी में फरवरी माह में शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक हुई। इसमें डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से स्कूल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी लेते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने स्कूल में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्डर, इंटरनेट समेत अन्य सुविधाओं की कमी होने तथा केंद्र पर नकल होने व परीक्षार्थियों को असुविधा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को शहर स्थित जीजीआईसी में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने व बोर्ड की ओर से नियत परीक्षा के नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस ने केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार फर्नीचर, प्रसाधन, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकॉर्डर, इंटरनेट के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराना केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी है। इसमें गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस ने कहा कि सभी बोर्ड के नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखें। स्कूल में परीक्षार्थी के नकल करते पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही आंतरिक सचल दल के सदस्यों के खिलाफ कड़ी विभागीय करवाई जाएगी। बैठक में परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed