फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   primary schools to be open from tomorrow

हलवा-पूड़ी के साथ ही खीर-पुलाव का मजा लेंगे बच्चे

Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
primary schools to be open from tomorrow
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय 11 माह बाद सोमवार से बच्चों के लिए खुल जाएंगे। नौनिहालों के विद्यालय आगमन को लेकर तैयारियां की गई हैं। स्कूलों का माहौल उत्सव सरीखा रहेगा। बच्चों के लिए एमडीएम में लजीज व्यंजन परोसने की व्यवस्था की गई है। कहीं हलवा-पूड़ी बनेगी तो कहीं खीर-पुलाव का इंतजाम रहेगा। कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने पनीर की सब्जी के साथ रसगुल्ले की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी की वजह से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य लगभग साल भर से बंद चल रहा है। पिछले साल मार्च के द्वितीय सप्ताह में विद्यालय बंद किए गए थे। उसके बाद से कोरोना की वजह से बच्चों के लिए विद्यालय नहीं खुल सके।
विज्ञापन

शासन ने बच्चों के विद्यालय में फिर आगमन पर उत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है। शासन का मानना है कि लंबे समय से विद्यालय से दूर रहे बच्चों में स्कूल के प्रति अरुचि का भाव समाप्त करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम में लजीज पकवान बनाए जाएंगे और उन्हें बच्चों को खाने के लिए परोसा जाएगा। मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि सभी विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता से लजीज व्यंजन बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रधानाध्यापक अपनी ओर से इसकी तैयारी कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय भाईं के प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह ने बताया कि बच्चों के स्वागत की तैयारी की गई है। विद्यालय में प्रवेश के पूर्व रोली-चंदन लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा।
स्कूल को गुब्बारों व रंगोली से सजाया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा कक्षों को भी सजाया जाएगा। पहले दिन एमडीएम में मनपसंद भोजन के साथ ही स्वीट डिश भी वितरित की जाएगी। बच्चों के लिए विभिन्न एक्टिविटी का आयोजन होगा ताकि विद्यालय में उनका मन लगे।
लंभुआ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरली के प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय की पेंटिंग कराई गई है। पहले दिन बच्चों का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। एमडीएम में बच्चों के मनपसंद भोजन के साथ ही फल वितरित किया जाएगा।
बीईओ ने की तैयारी बैठक
एक मार्च से खुल रहे विद्यालयों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए लंभुआ खंड शिक्षाधिकारी अश्विनी सिंह ने कंपोजिट विद्यालय पटखौली में बैठक की। बैठक में कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए।
बीईओ ने कहा कि एक मार्च से खुल रहे स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की जांच करते हुए सोमवार को फल व बुधवार को दूध का वितरण किया जाय। पहले दिन बच्चों के स्वागत के लिए नए तौर-तरीके अपनाए जाएं। बैठक में मोहित कुमार, उदयराज पाल, लीला यादव, राजेश कुमार, वंदना पुष्पजीवी, लालता प्रसाद, गरिमा मिश्रा, रणवीर सिंह, केदारनाथ दुबे, पूर्णेंदु पांडेय, सुखदेव यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

उत्सव के रूप में मनाया जाएगा पहला दिन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि सोमवार से खुल रहे स्कूलों के मद्देनजर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा लें। विद्यालयों में बच्चों का भव्य स्वागत करते हुए पहले दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed