फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparations for the Durga Puja fair are in full swing; a control room will be set up starting the 17th

Sultanpur News: दुर्गा पूजा मेले की तैयारियां तेज, 17 से बनेगा कंट्रोल रूम

Fri, 09 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Durga Puja fair are in full swing; a control room will be set up starting the 17th
 नगर पालिका में बोर्ड की बैठक को संबो​धित करते नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल। स्रोत-सोशल मीडि
सुल्तानपुर। ऐतिहासिक दुर्गा पूजा मेले के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका के सभाकक्ष में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाट तक सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभाकक्ष में हुई बैठक में तय किया गया कि 11 अक्तूबर को कलश स्थापना से प्रत्येक पूजा पंडाल पर सफाई और चूना छिड़काव कराया जाएगा। इसके पहले मेला क्षेत्र में अभियान चलाकर नाला-नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराई जाएगी। प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि पूजा पंडालों और आसपास के गड्ढों को राबिश व मिट्टी से भरने, खुली नालियों पर पटिया लगाने और खराब सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

भंडारों को देखते हुए मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को पकड़वाकर कान्हा गोशाला में संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज और सीताकुंड में बनेगा कंट्रोल रूम
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि 17 अक्तूबर से शाहगंज पुलिस चौकी के बगल में मेला अवधि तक अस्थायी कैंप व कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। 26 अक्तूबर से सीताकुंड घाट पर विसर्जन समाप्त होने तक कंट्रोल रूम संचालित होगा। यहां सफाई, मार्ग प्रकाश, निर्माण और जलकल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed