{"_id":"60ef22be8ebc3ebf53792507","slug":"preparation-to-send-money-for-uniform-sweater-and-shoe-stocking-directly-to-the-account-sultanpur-news-lko5869433153","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूता-मोजा का पैसा सीधे खाते में भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूता-मोजा का पैसा सीधे खाते में भेजने की तैयारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शैक्षिक सत्र 2021-22 में बच्चों को निशुल्क मिलने वाले यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूता-मोजा का पैसा सीधे खाते में भेजने की तैयारी चल रही है। डीबीटी के लिए बच्चों व अभिभावकों की डिटेल प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराई जा रही है। पिछले सत्र में दो लाख 33 हजार 490 छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित किए गए थे।
शिक्षण सत्र 2020-21 में दो लाख 33 हजार 490 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। 600 रुपये की दर से दो जोड़ी यूनिफॉर्म वितरण के लिए विद्यालय प्रबंध समितियों के खाते में 14 करोड़ 94 हजार रुपये दो किस्तों में भेजे गए थे। स्वेटर की आपूर्ति प्रदेश स्तर पर चयनित फर्म की ओर से सीधे की गई थी।
नवीन शिक्षण सत्र 2021-22 में यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा आदि का पैसा अब बच्चों व उनके अभिभावकों के खातों में भेजने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी बच्चों व उनके अभिभावकों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पोर्टल पर फीडिंग के बाद बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पैसा भेजा जाएगा। अभिभावकों को अपने पाल्यों का यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूता-मोजा खुद खरीदना होगा।
बल्दीराय। यूनिफॉर्म के लिए 75 फीसदी धनराशि पहली किस्त के रूप में और 25 फीसदी धनराशि दूसरी किस्त के रूप में भेजी गई थी। जिनका प्रवेश सितंबर 2020 के बाद हुआ था, उन्हें यूनिफॉर्म नहीं मिल पाया। इसकी वजह यह थी कि छात्र संख्या सितंबर 2020 की भेजी गई थी। शासन से पैसा भी उतना ही आया था।
क्षेत्र के जरईकलां द्वितीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या 160 थी लेकिन 129 के लिए ही यूनिफॉर्म का पैसा आया था। यही हाल कई अन्य विद्यालयों का भी रहा है। कुछ शिक्षकों ने अपने पास से वंचित बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराया था।
वर्ष 2021-22 में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म की धनराशि मिलनी है। पटल सहायक उपेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर 2020 की छात्र संख्या 2,39,875 प्रस्तावित की गई है। प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग के बाद वास्तविक छात्र संख्या का पता लग सकेगा।
बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि निशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर व जूता-मोजा वितरण के संबंध में अभी तक शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। संभवत: छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जाय। शासन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है।