{"_id":"5d7a86438ebc3e014c4b535d","slug":"preparation-of-recruitment-sultanpur-news-lko481189417","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती ग्राउंड पर हुई सेना भर्ती तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती ग्राउंड पर हुई सेना भर्ती तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अमेठी दौरे के दूसरे दिन थल सेनाध्यक्ष के साथ त्रिसुंडी के सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र स्थित भर्ती ग्राउंड पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगामी चार से 13 नवंबर के बीच आयोजित सेना भर्ती तैयारी की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री व सेनाध्यक्ष ने अफसरों को सभी तैयारियां दुरुस्त कर भर्ती प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराने का निर्देश दिया।
भर्ती ग्राउंड पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान आर्मी के अफसरों ने सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भर्ती ग्राउंड व सेना भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी दी।
ग्राउंड पर करीब 20 मिनट तक अफसरों से जानकारी लेने के बाद केंद्रीय मंत्री व आर्मी चीफ बिपिन रावत सीआरपीएफ के सभागार कक्ष पहुंचे।
यहां उन्होंने भर्ती रैली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी ख्याति गर्ग व सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ 30 मिनट तक वार्ता की। अफसरों ने केंद्रीय मंत्री व सेनाध्यक्ष को बताया कि वर्ष 2016 में अमेठी बीआरओ की भर्ती सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र के भर्ती ग्राउंड पर तत्कालीन कर्नल डीके राजू के नेतृत्व में संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में अमेठी एआरओ ने पुन: भर्ती के लिए सीआरपीएफ से ग्राउंड की मांग की थी लेकिन ग्राउंड नहीं मिलने पर यह भर्ती फैजाबाद में संपन्न हुई। इस बार स्मृति ईरानी के प्रयास से सीआरपीएफ ने भर्ती ग्राउंड देने पर सहमति दी है।
अफसरों ने बताया कि इस भर्ती रैली में अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, इलाहाबाद कौशांबी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, संत कबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, महाराजगंज व कुशीनगर के युवा हिस्सा ले सकेंगे।
इस मौके पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के उपमहानिरीक्षक दलजीत सिंह लक्खा, रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक आरबी सिंह, एआरओ अमेठी कर्नल एनएस मान, डिप्टी कमांडेंट कफील अहमद, राजेश सिंह मौजूद रहे।
अमेठी दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भादर ब्लॉक के छीड़ा गांव में ‘दीदी और सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं से रूबरू हुई। स्मृति ने 40 मिनट तक ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग समस्याओं के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए। स्मृति ने समस्याओं को सुनकर मौजूद अफसरों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। छीड़ा के ग्राम प्रधान जगदीश यादव ने होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए भूमि अधिग्रहीत होने के बावजूद चिकित्सालय नहीं बनाए जाने समेत विकास कार्य के लिए 10 कार्यों का मांग पत्र सौंपा।
स्मृति ने मौजूद बुजुर्गों से पेंशन, आवास राशन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ प्रभुनाथ, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव एएसपी दयाराम, सीओ अमेठी पीयूष कांत राय, सीएमओ आरएम श्रीवास्तव, भादर ब्लॉक प्रमुख केके जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मौजूद रहे।